Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में, जंगली इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में बालू जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीडीओ सह सीओ ने बनाई छापेमारी टीम; माफियाओं को न बख्शने की चेतावनी, खबर की भनक लगते ही डंप स्थल से बालू हटाए जाने की बात भी आई सामने

चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरदाहा नदी के समीप बड़े पैमाने पर बालू के अवैध भंडारण और बिक्री से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। बीडीओ सह सीओ विपिन कुमार भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी टीम का गठन किया। इसके बाद टीम ने पूरे दिन संभावित गांवों से सटे जंगली इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान कई स्थानों पर भारी मात्रा में डंप कर रखा गया बालू मिला, जिसे जब्त कर थाना परिसर लाया गया। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी चंदन कुमार के साथ पुलिस के जवानों और वन विभाग के कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से बालू का भंडारण और कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

बीडीओ सह सीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि अवैध तरीके से बालू का खनन, भंडारण और बिक्री करने वाले माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इधर, जिस स्थान पर भारी मात्रा में बालू डंप किए जाने की तस्वीर के साथ खबर प्रकाशित हुई थी, वहां से खबर प्रकाशित होने की भनक लगते ही बालू हटा दिए जाने की बात भी सामने आई है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच प्रशासनिक कार्रवाई का भय साफ नजर आने लगा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment