Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्रकार की दादी सह वरिष्ठ समाजसेवी डेगनी देवी का 105 वर्ष की आयु में निधन, गांव में शोक की लहर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बलबल मुहाने नदी श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार; अस्पताल की सुविधा के अभाव में हजारों महिलाओं का कराया था सुरक्षित प्रसव

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के दुवारी पंचायत की वरिष्ठ महिला समाजसेवी और स्थानीय पत्रकार तुलसी यादव की दादी 105 वर्षीय डेगनी देवी का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 10 बजे बलबल मुहाने नदी श्मशान घाट पर किया जाएगा।

डेगनी देवी ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा को समर्पित कर दिया था। उन्होंने भारत की गुलामी से लेकर आजादी तक का लंबा दौर देखा। जिस समय गांवों में अस्पताल की कोई सुविधा नहीं थी, उस समय वे अपने हाथों से हजारों महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराती थीं। ग्रामीण आज भी उनकी सेवा और ममता को याद करते हैं। उनकी सेवा गांव के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। ग्रामीणों ने दिवंगत को गांव की एक ममतामयी और सेवाभावी मां के रूप में याद किया।

उनके निधन पर चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप, सचिव मोकीम अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार सह पूर्व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष धनंजय तिवारी, पत्रकार कमलापती पांडेय, महेंद्र कुमार यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत राणा, रंधीर सिंह, हेमांशु सिंह, मुन्ना कुमार, मालिक बाबू, कैलाश सिंह, रिशु गुप्ता, सुधीर कुमार स्नेही, सतीश पांडेय, शशि पाठक, वीरेंद्र साहू, सुबोध शर्मा, सुनील कुमार दांगी, मुकेश कुमार, वीरेंद्र पांडेय, मनीष सिंह और अंकित पांडेय समेत स्थानीय लोगों में लालेश्वर यादव, महरू यादव, गिरिजा यादव, दिनेश्वर यादव, राजेश यादव, देवेंद्र यादव, काली गोप, मुखिया जगदीश यादव और भाजपा नेता लालधारी यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment