आशा आदिवासी विद्यालय बलसोता सरना टोली में बाल दिवस सह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह आयोजित
भंडरा। आशा आदिवासी विद्यालय, बलसोता सरना टोली भंडरा में रविवार को बाल दिवस सह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतिया उरांव, अध्यक्ष नागदेव उरांव, भौरो पंचायत की मुखिया सुमंती तिग्गा सहित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया। साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाल प्रेम और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
मौके पर जतरा टाना भगत कुड़ुख इंग्लिश मीडियम, लुरकुडिया विश्रामपुर, सिसई से जुड़े प्रतिनिधियों सहित नितु साक्षी टोप्पो, मनोज कुजूर, अमंत भगत, समीर मुंडा, सुमन लकड़ा, जित पहान उरांव, बुचनु उरांव, राजेश उरांव, आशा तिर्की, प्रियंका उरांव, सुमित उरांव, सिलवंती पन्ना, मुशेरा मेम, प्रतिमा उरांव, छोटू उरांव एवं गांगी कुमारी सहित शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




















Total Users : 1285056
Total views : 3161885