Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सेवानिवृत्त पंचायत सेवक का 90 वर्ष की आयु में निधन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुहाने श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार; सरल स्वभाव के सामाजिक व्यक्ति के निधन से क्षेत्र में शोक

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के मलकपुर पंचायत अंतर्गत कोरा गांव निवासी 90 वर्षीय सेवानिवृत्त पंचायत सेवक रामानुग्रह सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही भद्रकाली मुहाने श्मशान घाट पर किया गया।

स्वर्गीय रामानुग्रह सिंह सरल स्वभाव के सामाजिक व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। गांव सहित पूरे प्रखंड ने एक सामाजिक व्यक्ति को खोया है। उनके निधन से पूरे प्रखंड में शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment