Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसा: बाइक और साइकिल में सीधी भिड़ंत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल; हजारीबाग रेफर

On: May 29, 2026 10:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दूध देने जा रहे बाइक सवार ने साइकिल को मारी टक्कर, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को भेजा गया अस्पताल; मोड़ पर ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगाने की उठी मांग

न्यूज स्केल लाइव, चतरा (गिद्धौर)

गिद्धौर (चतरा): चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के द्वारी पंचायत अंतर्गत इंदिरा मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में साइकिल पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और मौके पर पहुंची गिद्धौर थाना पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को तुरंत उठाकर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया है।

दूध डायरी जाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांव निवासी अभिषेक कुमार यादव अपनी मोटरसाइकिल से बलबल स्थित डेयरी में दूध देने जा रहा था। इसी दौरान, विपरीत दिशा से रामा रजक अपनी पत्नी शांति देवी के साथ साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों इंदिरा मोड़ के पास पहुंचे, अचानक दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।

ये भी पढ़ें- कार अग्निकांड में खौफनाक खुलासा; शॉर्ट सर्किट नहीं, बल्कि घर के भीतर मर्डर कर चलती गाड़ी में लगाई गई थी आग, पहली पत्नी व बच्चों ने मिलकर रचा था मौत का चक्रव्यूह

बाइक चालक ने दिखाई इंसानियत, घायलों की स्थिति स्थिर

सड़क हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत गिद्धौर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए हजारीबाग भिजवाया।

सराहनीय बात यह रही कि मोटरसाइकिल चालक अभिषेक कुमार यादव ने भागने के बजाय इंसानियत दिखाई और खुद तत्पर रहकर घायलों का इलाज करवाया। खबर लिखे जाने तक अस्पताल में भर्ती पति-पत्नी दोनों की स्थिति ठीक-ठाक और नियंत्रण में बताई जा रही है।

चतरा-हजारीबाग रोड पर बढ़े हादसे, ग्रामीणों ने की ब्रेकर की मांग

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चतरा-हजारीबाग रोड में तेज रफ्तार वाहनों के कारण एक्सीडेंट होना अब आम बात हो गई है। इंदिरा मोड़ के पास आए दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होती रहती हैं। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति थोड़ा आक्रोश भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के डीसी: नगर निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, कचरा निष्पादन में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रेफरल अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब स्कैन एंड शेयर से होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, मरीजों को लंबी कतारों से मिली मुक्ति

फूटा रैयतों का गुस्सा: आम्रपाली कोल परियोजना के शिवपुर साइडिंग में चक्का जाम, टेंट लगाकर सड़क पर बैठे विस्थापित

मौसम और मान्यता: ग्रामीण क्षेत्रों में ‘नौतपा’ की चर्चा तेज, आचार्य अमित मिश्रा बोले— रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से तप रही धरती, अच्छे मानसून के संकेत

सरकारी राशि का दुरुपयोग: लाखों की लागत से बनी 10 सोलर जलमीनारें खराब, 6 से तो आज तक नहीं टपका एक बूंद पानी!

कुदरत का कहर: तेज आंधी-बारिश के साथ गिरा ठनका, मलबे की तरह गिरी दुधारू भैंस; पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति

जिला स्थापना दिवस: गिद्धौर में 117 और पत्थलगड़ा में 27 झारखंड आंदोलनकारी हुए सम्मानित, शॉल और मोमेंटो पाकर खिले चेहरे

जिला स्थापना दिवस: 851 झारखंड आंदोलनकारियों का भव्य सम्मान, सांसद और उपायुक्त रहे मौजूद

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: चतरा समाहरणालय में जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, एक किशोर की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बाल विवाह पर प्रशासन का कड़ा प्रहार; बारात आने के बाद मंडप से दूल्हा हिरासत में, दुल्हन भेजी गई सखी वन स्टॉप सेंटर

लोहरदगा पुलिस की मानवीय पहल: उत्तर प्रदेश से भटकी मानसिक रूप से कमजोर महिला को परिवार से मिलाया

Leave a Comment