Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला स्थापना दिवस: गिद्धौर में 117 और पत्थलगड़ा में 27 झारखंड आंदोलनकारी हुए सम्मानित, शॉल और मोमेंटो पाकर खिले चेहरे

On: May 29, 2026 10:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे के नारों से गूंजा सभागार; पत्थलगड़ा में प्रमुख और बीडीओ-सीओ ने आंदोलनकारियों के संघर्ष को किया नमन

न्यूज स्केल लाइव, चतरा (गिद्धौर/पत्थलगड़ा)

गिद्धौर प्रखंड: 117 आंदोलनकारियों का सम्मान, नारों से गूंजा परिसर

गिद्धौर: चतरा जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय झारखंड आंदोलनकारियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रशासन की ओर से आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राहुल देव, अंचल अधिकारी (CO) अनंत सयनम विश्वकर्मा और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।

अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर जताया आभार:

समारोह के दौरान पदाधिकारियों और मुख्य अतिथियों द्वारा क्षेत्र के कुल 117 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो तथा अंगवस्त्र (शॉल) देकर सम्मानित किया गया। राज्य निर्माण में उनके द्वारा दिए गए ऐतिहासिक बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए प्रशासन ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

सम्मान समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद उपस्थित सभी झारखंड आंदोलनकारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आंदोलनकारियों ने पूरे जोश के साथ “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे” और “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” समेत झारखंड आंदोलन से जुड़े कई गगनभेदी नारे लगाए। इस मौके पर मुख्य रूप से राजूलाल वर्मा, महादेव दांगी समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे।

पत्थलगड़ा प्रखंड: 27 आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, गरिमामयी उपस्थिति में मना उत्सव

पत्थलगड़ा: जिला स्थापना दिवस के मौके पर पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में भी शुक्रवार को सम्मान समारोह की धूम रही। यहाँ प्रखंड क्षेत्र के कुल 27 राज्य अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों को उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस: चतरा समाहरणालय में जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

प्रमुख और अधिकारियों ने किया सम्मानित:

प्रखंड कार्यालय में आयोजित इस विशेष समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड प्रमुख मनीषा कुमारी, सीओ-सह-बीडीओ उदल राम, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुखिया राधिका देवी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी और सांसद प्रतिनिधि तीर्थनाथ दांगी के हाथों सभी 27 आंदोलनकारियों को शॉल, प्रमाण पत्र व मोमेंटो सौंपकर सम्मानित किया गया। लंबे संघर्ष के बाद प्रशासन से यह सम्मान पाकर सभी आंदोलनकारी बेहद खुश और भावुक नजर आए।

पत्थलगड़ा प्रखंड से सम्मानित होने वाले आंदोलनकारियों में प्रमुख रूप से: पत्थलगड़ा गांव: राजेन्द्र प्रजापति, महेंद्र दांगी। सिंघानी गांव: डोमन राणा, सुखसागर राणा, शंभू नाथ राणा, अर्जुन कुमार प्रजापति, अरुण कुमार वर्मा, शांति देवी, किशोरी राम, बालेश्वर राम, अनन्त प्रसाद, लखन प्रसाद केशरी। बरवाडीह गांव: अब्दुल बदूद, मो इकबाल, मो हलिम, अनवर हुसैन। तेतरिया गाँव: कृष्ण कुमार वर्मा, उनकी पत्नी मिना कुमारी, धीरज कुमार, जीरा देवी, सूर्यकांत कुमार, राजकुमार दांगी, शंकर प्रसाद। चौथा गांव: लोकण राणा, अशोक राणा। बेलहर व मेराल गांव: टूकन दांगी (बेलहर) एवं सुसाना नाग (मेराल) शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के डीसी: नगर निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, कचरा निष्पादन में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रेफरल अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब स्कैन एंड शेयर से होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, मरीजों को लंबी कतारों से मिली मुक्ति

फूटा रैयतों का गुस्सा: आम्रपाली कोल परियोजना के शिवपुर साइडिंग में चक्का जाम, टेंट लगाकर सड़क पर बैठे विस्थापित

मौसम और मान्यता: ग्रामीण क्षेत्रों में ‘नौतपा’ की चर्चा तेज, आचार्य अमित मिश्रा बोले— रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से तप रही धरती, अच्छे मानसून के संकेत

सरकारी राशि का दुरुपयोग: लाखों की लागत से बनी 10 सोलर जलमीनारें खराब, 6 से तो आज तक नहीं टपका एक बूंद पानी!

कुदरत का कहर: तेज आंधी-बारिश के साथ गिरा ठनका, मलबे की तरह गिरी दुधारू भैंस; पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति

सड़क हादसा: बाइक और साइकिल में सीधी भिड़ंत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल; हजारीबाग रेफर

जिला स्थापना दिवस: 851 झारखंड आंदोलनकारियों का भव्य सम्मान, सांसद और उपायुक्त रहे मौजूद

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: चतरा समाहरणालय में जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, एक किशोर की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बाल विवाह पर प्रशासन का कड़ा प्रहार; बारात आने के बाद मंडप से दूल्हा हिरासत में, दुल्हन भेजी गई सखी वन स्टॉप सेंटर

लोहरदगा पुलिस की मानवीय पहल: उत्तर प्रदेश से भटकी मानसिक रूप से कमजोर महिला को परिवार से मिलाया

Leave a Comment