Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

On: April 15, 2026 3:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेलते-खेलते खत्म हुई जिंदगी, हादसे के बाद पलटा ट्रैक्टर—चालक फरार

पलामू (झारखंड)। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनी कला पंचायत के बिशुनपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिशुनपुर गांव निवासी रंजीत पासवान के तीन वर्षीय पुत्र रामल्ला कुमार के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए भागने लगा। हालांकि कुछ ही दूरी पर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ेः- तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी रामप्रवेश मेहता, डबल सिंह, मुखिया श्रवण राम सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह दर्दनाक घटना पलामू जिले में एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

इसे भी पढ़ेः- “फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य 

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment