Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

On: April 15, 2026 10:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला – जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे झारखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.6% रहा। कक्षा 11वीं में जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66% रहा वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.54% रहा ।
इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे जिला प्रशासन की सुदृढ़ रणनीति और निरंतर प्रयास रहे। ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला के नेतृत्व में कोर टीम का गठन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ दी गईं। पिछले वर्षों में शिक्षा कर भेंट गतिविधि के प्रयास सहित सहित वर्तमान उपयुक्त  प्रेरणा दीक्षित द्वारा शिक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग एवं सिलेबस पूर्णता के साथ दोहराव, जिला कंट्रोल रूम की स्थापना, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के साथ पदाधिकारी टैगिंग एवं सतत मार्गदर्शन जैसे कई नवाचार किए गए।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस सफलता को गुमला के सभी  छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “यह सफलता टीम वर्क, सतत मॉनिटरिंग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि 12वीं बोर्ड में भी गुमला जिला इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगा।”
इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment