Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होमगार्ड बहाली में ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

On: April 10, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त की अपील—बिचौलियों से रहें सावधान, किसी को न दें पैसा

चतरा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल 2026 से चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के बीच ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व अभ्यर्थियों को भ्रमित कर नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांग रहे हैं। इस संबंध में उपायुक्त कीर्तिश्री ने स्पष्ट किया है कि बहाली प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि चयन में किसी भी प्रकार की सिफारिश, बिचौलिया या धन लेन-देन का कोई स्थान नहीं है।

प्राप्त शिकायतों के अनुसार अज्ञात मोबाइल नंबरों से कॉल कर अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया जा रहा है और पैसे की मांग की जा रही है, जिसे प्रशासन ने पूरी तरह फर्जी और गैरकानूनी बताया है। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के फोन कॉल, संदेश या व्यक्ति के बहकावे में न आएं। यदि कोई पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना, साइबर सेल या जिला प्रशासन को दें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार निगरानी कर रहा है और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बहाली प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से दूर रहें।

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

इसे भी पढ़ेः- ‘मजाक’ बना जानलेवा, व्यक्ति की मौत 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

शेल्टर होम से 10 बच्चे फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर सुरक्षा को दिया चकमा; पुलिस महकमे में हड़कंप, SSP ने बनाई स्पेशल टीम!

गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर और 55 हजार कैश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

Leave a Comment