निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन कर क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर सख्ती बढ़ा दी है। क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, जिसके उल्लंघन पर अब सीधी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में अंचलाधिकारी गौरव कुमार राय ने छापेमारी कर नो-एंट्री समय में चल रहे एक भारी वाहन जेएच 02बीएन 3370 को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि वाहन चालक निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन कर क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। पकड़े गए वाहन पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया है, वहीं उसे अगले आदेश तक ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीओ गौरव कुमार राय ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ ब्लैकलिस्टिंग का सामना करना पड़ेगा।
टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक























Total Users : 894513
Total views : 2628999