रांची, ब्यूरो। दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट किया है कि झारखंड में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसे समय पर और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी प्रक्रियाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि चुनाव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है, जिस पर सकारात्मक संकेत मिले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए ही कराए जाएंगे।
मंत्री ने बताया कि इसके लिए ओबीसी आयोग और राज्य चुनाव आयोग से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों।
झारखंड राज्यसभा चुनाव: सत्ता पक्ष में ‘दावेदारी’ की जंग, क्या क्रॉस वोटिंग से बाजी पलटेगी भाजपा?






















Total Users : 894354
Total views : 2628786