Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चेन्नई में वीडियो कॉल के दौरान उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

चेन्नई, तमिलनाडु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तमिल टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर सपोर्टिंग एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय सुभाषिनी, जिन्हें शशिपाला के नाम से भी जाना जाता था, मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं और तमिल टीवी धारावाहिकों में काम कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार, सुभाषिनी ने अप्रैल 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी और वह बेंगलुरु में अपने पति के साथ रहती थीं। हाल ही में वह शूटिंग के सिलसिले में चेन्नई आई थीं और अय्यप्पनथंगल इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रह रही थीं। घटना के दिन वह बेंगलुरु से चेन्नई पहुंची थीं। रविवार देर रात वह अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं, इसी दौरान पारिवारिक मुद्दों को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि इसी से आहत होकर सुभाषिनी ने वीडियो कॉल के दौरान ही आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही अपार्टमेंट के गार्ड ने पोरुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत पूनमल्ली सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए किलपौक सरकारी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह आत्महत्या पारिवारिक विवाद के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतका के पति से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इस दुखद घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग और टीवी इंडस्ट्री के साथी कलाकार स्तब्ध हैं।

ऑटो खुदरा क्षेत्र में पहली तिमाही में दिखेगी रफ्तार, डीलरों को वृद्धि की उम्मीद, शादी का सीजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment