अवैध कारोबार में संलिप्त लोग की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी
प्रतापपुर (चतरा)। जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के समीप जंगल में संचालित देसी महुआ शराब की भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 200 लीटर तैयार शराब और लगभग 1000 किलो महुआ जावा बरामद किया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सभी उपकरणों को भी मौके पर ही तोड़ दिया गया, ताकि दोबारा इस तरह की गतिविधि न हो सके। कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध कारोबार में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि विभाग ने उनकी पहचान कर ली है और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर आशीष पांडेय ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।























Total Users : 894523
Total views : 2629011