Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गैस एजेंसी पर अनियमितता का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

On: April 8, 2026 11:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्राहकों व कर्मचारियों में झड़प, पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत

हंटरगंज (चतरा)। वैश्विक परिस्थितियों और कथित एलपीजी संकट के बीच चतरा जिले में गैस आपूर्ति को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हंटरगंज प्रखंड का है, जहां प्रतापपुर स्थित इंद्रप्रस्थ एचपी गैस एजेंसी पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। बुधवार दोपहर एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने महीनों से गैस सिलेंडर नहीं लिया, इसके बावजूद उनके नाम पर बिना ओटीपी के बुकिंग दर्ज हो रही है। कई लोगों ने बताया कि छह महीने से लेकर एक वर्ष तक गैस नहीं लेने के बावजूद उनके खाते में डिलीवरी दिखा दी जा रही है, जिससे उन्हें सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद बिना ओटीपी बताए ही सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया गया। जब वे एजेंसी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि गैस पहले ही डिलीवर हो चुकी है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मियों पर मिलीभगत कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार और प्रशासन गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा करते हैं, वहीं दूसरी ओर एजेंसी स्तर पर भारी गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एजेंसी संचालक कपिल पासवान ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि गैस वितरण पूरी तरह ओटीपी प्रणाली के तहत किया जा रहा है। उन्होंने मारपीट की घटना की जानकारी होने से भी इनकार किया है।

गैस संकट से जूझ रहे लोग, जनजीवन से लेकर स्कूल तक प्रभावित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

लापता किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, मकान सूचीकरण हेतु 3 दिवसीय ट्रेनिंग, डिजिटल तरीके से होगी जनगणना

301 महिलाओं की सहभागिता से निकली भव्य कलश यात्रा…

किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन देने पर जोर, सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर

अवैध महुआ शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब व 1000 किलो जावा नष्ट, भट्टी ध्वस्त

नो-एंट्री उल्लंघन पर सख्ती, भारी वाहन जब्त, सीओ की छापेमारी में पकड़ा गया ट्रक, जुर्माना व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई

खेत से बैल चोरी, किसान परेशान, पुलिस पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग तेज

भंडरा: पीएमश्री उच्च विद्यालय बिटपी में बच्चों को मिले बैग और किताबें, मुखिया ने बढ़ाया उत्साह

Leave a Comment