Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

301 महिलाओं की सहभागिता से निकली भव्य कलश यात्रा…

On: April 8, 2026 11:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यज्ञ मंडप में कलश स्थापना

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के धनखेरी पंचायत अंतर्गत ग्राम रोमी में आयोजित श्री श्री 108 शिव परिवार, ग्राम देवी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं नवाह ज्ञान महायज्ञ के तहत मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस कलश यात्रा में 301 महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा रोमी यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर इटखोरी चौक होते हुए मां भद्रकाली मंदिर स्थित उत्तरवाहिनी नदी पहुंची। वहां यज्ञाचार्य रामकिसुन पांडेय ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन किया और पुनः शोभायात्रा रोमी गांव यज्ञ मंडप पहुंची, जहां कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर यजमान रणजीत सिंह, संजय सिंह, ज्ञानी साव, मुन्ना सिंह, धीरज सिंह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। साथ ही सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जानकारी के अनुसार यह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 8 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। 16 अप्रैल को प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा। यज्ञ महासमिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञाचार्य के रूप में रामकिसुन पांडेय एवं प्रवचनकर्ता के रूप में आजमगढ़ से रामाश्रय रामाय जी शामिल होंगे। कलश यात्रा में जिप सदस्य सरिता देवी, उपप्रमुख संजय गुप्ता, समाजसेवी संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, भारत साव, विजेश प्रसाद, रणधीर सिंह, श्याम सुंदर राणा, इंद्रदेव यादव, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंहा, रंजन प्रजापति, अरविंद प्रजापति, जय सिंह, लव सिंह, संतोष सिंह, नितेश प्रजापति, गौतम प्रजापति, अंकज सिंहा, सुजीत सिंहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन देने पर जोर, सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, मकान सूचीकरण हेतु 3 दिवसीय ट्रेनिंग, डिजिटल तरीके से होगी जनगणना

किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन देने पर जोर, सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर

अवैध महुआ शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब व 1000 किलो जावा नष्ट, भट्टी ध्वस्त

नो-एंट्री उल्लंघन पर सख्ती, भारी वाहन जब्त, सीओ की छापेमारी में पकड़ा गया ट्रक, जुर्माना व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई

खेत से बैल चोरी, किसान परेशान, पुलिस पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग तेज

गैस एजेंसी पर अनियमितता का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

भंडरा: पीएमश्री उच्च विद्यालय बिटपी में बच्चों को मिले बैग और किताबें, मुखिया ने बढ़ाया उत्साह

साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

नि:शुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर 12 अप्रैल को

सड़क उपयोग को लेकर रैयतों का विरोध, बढ़ा विवाद, बिना सहमति ढुलाई पर चेतावनी

समय पर होंगे झारखंड में पंचायत चुनाव, ओबीसी आरक्षण के साथ प्रक्रिया तेज 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा, आयोग और विभाग जुटे तैयारियों में

Leave a Comment