Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खेत से बैल चोरी, किसान परेशान, पुलिस पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग तेज

On: April 8, 2026 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के दूवारी पंचायत में अज्ञात चोरों द्वारा एक किसान के खेत से बैल चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान राजेंद्र यादव पिता झंडू गोप ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 की शाम उन्होंने अपने बैल को घर के पास खूंटे में बांध दिया था। लेकिन सुबह करीब 5 बजे जब वे मवेशी खोलने पहुंचे तो देखा कि बैल गायब है और खूंटे से बंधी रस्सी कटी हुई है। इससे स्पष्ट है कि अज्ञात चोर बैल को चोरी कर ले गए। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बैल काफी मजबूत था और खेती के लिए उपयोगी था। ग्रामीणों ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां तक कि एक बार चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन उसे छोड़ दिया गया, जिसके बाद से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। राजेंद्र यादव ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और सनहा दर्ज करने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

होटलों पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों के साथ अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, तीन होटल सील

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

लापता किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, मकान सूचीकरण हेतु 3 दिवसीय ट्रेनिंग, डिजिटल तरीके से होगी जनगणना

301 महिलाओं की सहभागिता से निकली भव्य कलश यात्रा…

किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन देने पर जोर, सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर

अवैध महुआ शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब व 1000 किलो जावा नष्ट, भट्टी ध्वस्त

नो-एंट्री उल्लंघन पर सख्ती, भारी वाहन जब्त, सीओ की छापेमारी में पकड़ा गया ट्रक, जुर्माना व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई

गैस एजेंसी पर अनियमितता का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

भंडरा: पीएमश्री उच्च विद्यालय बिटपी में बच्चों को मिले बैग और किताबें, मुखिया ने बढ़ाया उत्साह

Leave a Comment