Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, मकान सूचीकरण हेतु 3 दिवसीय ट्रेनिंग, डिजिटल तरीके से होगी जनगणना

On: April 8, 2026 11:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी कीर्तिश्री के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में किया गया। यह प्रशिक्षण 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी 12 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद चतरा के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कुल 37 फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को जनगणना 2027 से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन डीआरडीए निदेशक सह मास्टर ट्रेनर अलका कुमारी एवं जनगणना निदेशालय, झारखंड रांची से आए जिला समन्वयक सन्नी आनंद द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, इसलिए इसे समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी पहलुओं, प्रपत्रों के उपयोग, मोबाइल आधारित डेटा संग्रहण प्रणाली तथा कार्य निष्पादन की बारीकियों को विस्तार से समझाया जा रहा है। प्रतिभागियों को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। टैबलेट एवं मोबाइल एप के जरिए डेटा संग्रहण किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी होगी। साथ ही आम नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को अंजाम देंगे। आम जनता से भी सही और सटीक जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाने की अपील की गई है। इस मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनुरंजन झा, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

301 महिलाओं की सहभागिता से निकली भव्य कलश यात्रा…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लापता किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

301 महिलाओं की सहभागिता से निकली भव्य कलश यात्रा…

किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन देने पर जोर, सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर

अवैध महुआ शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब व 1000 किलो जावा नष्ट, भट्टी ध्वस्त

नो-एंट्री उल्लंघन पर सख्ती, भारी वाहन जब्त, सीओ की छापेमारी में पकड़ा गया ट्रक, जुर्माना व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई

खेत से बैल चोरी, किसान परेशान, पुलिस पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग तेज

गैस एजेंसी पर अनियमितता का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

भंडरा: पीएमश्री उच्च विद्यालय बिटपी में बच्चों को मिले बैग और किताबें, मुखिया ने बढ़ाया उत्साह

साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment