Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नि:शुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर 12 अप्रैल को

On: April 8, 2026 9:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोलकाता के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

देवघर, ब्यूरो। देवघर में सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत कुम्हार टोली सेवा समिति एवं मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 12 अप्रैल (रविवार) को नि:शुल्क नेत्र जांच सह चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक महिला विकास मंडल (जैन मंदिर के सामने गली) में आयोजित होगा। कुम्हार टोली सेवा समिति के व्यवस्थापक गोपाल राम मंडल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कोलकाता से आए अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की जांच करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें मौके पर ही नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनका ऑपरेशन मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी हॉस्पिटल, कोलकाता में पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाएगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक मरीजों को पहले से पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए कुम्हारटोली स्थित नरसिंह सिनेमा हॉल के सामने बने चिकित्सालय में कार्ड बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविन्द राम अग्रवाल, विष्णु दास मित्तल, सुभाष मुरारका सहित समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर नेत्र उपचार मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

सड़क उपयोग को लेकर रैयतों का विरोध, बढ़ा विवाद, बिना सहमति ढुलाई पर चेतावनी

समय पर होंगे झारखंड में पंचायत चुनाव, ओबीसी आरक्षण के साथ प्रक्रिया तेज 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा, आयोग और विभाग जुटे तैयारियों में

*उपायुक्त डॉ ताराचंद ने की पथ योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश

बड़ी कार्रवाई, 51 किलो अफीम डोडा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

झारखंड राज्यसभा चुनाव: सत्ता पक्ष में ‘दावेदारी’ की जंग, क्या क्रॉस वोटिंग से बाजी पलटेगी भाजपा?

हाई स्कूल शिक्षक मेरिट लिस्ट जांच को लेकर नई कमेटी गठित, रिटायर्ड जज करेंगे जांच, पूर्व आयोग ने किया था इंकार

ट्राई का नया मसौदा जारी, उपभोक्ताओं को मिलेंगे सस्ते और ज्यादा विकल्प, केवल कॉल और एसएमएस वाले सस्ते प्लान लाने का प्रस्ताव

मुखर वाचन सह पठन से बच्चों में बढ़ी पढ़ाई की रुचि…

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

विश्वकर्मा महायज्ञ को लेकर भव्य ध्वजारोहण शोभायात्रा, गाजे-बाजे के साथ गांव भ्रमण

अबुवा आवास योजना अधर में, सैकड़ों घर अधूरे

Leave a Comment