पेयजल, सड़क व शौचालय सहित कई जनहित योजनाएं स्वीकृत
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के द्वारी पंचायत सचिवालय सभागार में बुधवार को पंचायत कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया जगदीश यादव ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव खुशबू लता ने किया। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 15वीं वित्त आयोग मद से ग्राम सभा में पारित योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत में विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत योजनाओं में पेयजल व्यवस्था, हैंडवॉश यूनिट, शौचालय निर्माण, फेवर ब्लॉक, पीसीसी पथ निर्माण, चबूतरा निर्माण, आरसीसी चेयर निर्माण एवं कूप मरम्मति जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। बैठक में पंचायत के 15 वार्ड सदस्यों में से 12 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर उप मुखिया विनीता कुमारी, पूनम कुमारी, रूनी देवी, सुगंती देवी, सुखदेव यादव, कमली देवी, राजेश कुमार रवि, मोहम्मद शहजाद अंसारी, राखी कुमारी, रीना कुमारी, राजकुमार प्रजापति, सीताराम प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे।
किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन देने पर जोर, सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित






















Total Users : 894534
Total views : 2629030