Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होटलों पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों के साथ अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, तीन होटल सील

On: April 7, 2026 2:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कई संदिग्ध युवक-युवतियां हिरासत में, जांच जारी

गढ़वा। गढ़वा, झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन ने 6 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई होटलों में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नाबालिग लड़के-लड़कियों को बिना वैध पहचान पत्र के ठहराने और अनैतिक गतिविधियों के लिए कमरे उपलब्ध कराने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मंडल, मुख्यालय डीएसपी यशोधरा, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, अंचल अधिकारी और महिला थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध होटलों की सघन जांच की गई, जिसमें कुछ स्थानों पर नाबालिग लड़का-लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इसके अलावा अन्य युवक-युवतियों को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि होटल संचालक आगंतुक पंजी (रजिस्टर) में ठहरने वाले लोगों का पूरा विवरण दर्ज नहीं कर रहे थे और कई मामलों में बिना वैध पहचान पत्र के ही कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे, जो सरकारी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरडीएस होटल, एसएनसी होटल और तिवारी होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। फिलहाल संबंधित होटल कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment