Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लापता किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव

On: April 9, 2026 12:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुरा वन पंचायत के नवाडीह गांव में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान रेशम कुमारी (पिता– संजय साव) के रूप में हुई है। उसका शव गांव के समीप स्थित एक सरकारी कुएं से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार, रेशम मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 100 मीटर दूर एक कुएं में शव तैरता देखा। पास जाकर पहचान की गई तो वह रेशम कुमारी निकली।

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आनंद राम ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित अस्पताल भेज दिया। मृतका की मां सपूरण देवी ने इस घटना को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रेशम का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर पहले भी विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि इसी कारण उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि शव पर फिलहाल किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद नवाडीह गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और जल्द सच्चाई सामने आने की उम्मीद कर रहे हैं।

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

प्रेम संबंध के विरोध में युवती की हत्या, दफनाने से पहले पुलिस ने पकड़ा मामला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

Leave a Comment