Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भू-राजनीतिक हालात के बीच भी LPG सप्लाई बरकरार, बुकिंग में 95% उछाल

On: April 5, 2026 4:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सरकार ने उठाए बड़े कदम, PNG विस्तार और गैस आपूर्ति को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बावजूद देश में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। मंत्रालय के अनुसार, वितरकों के स्तर पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 95 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई। देशभर में करीब 51 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। वहीं मार्च 2026 से अब तक 3.5 लाख से अधिक पीएनजी कनेक्शनों में गैस आपूर्ति शुरू की जा चुकी है, जबकि 3.8 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है।

वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड (DAC) आधारित डिलीवरी को फरवरी 2026 के 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 89 प्रतिशत तक पहुंचा दिया गया है। सरकार ने वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति को लेकर भी कई अहम फैसले लिए हैं। एक अप्रैल 2026 के आदेश के तहत रिफाइनिंग कंपनियों को आवश्यक क्षेत्रों—जैसे फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और पेट्रोकेमिकल—के लिए न्यूनतम गैस उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है। साथ ही, वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन को संकट-पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।

छोटे उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की बिक्री में भी तेजी आई है। 23 मार्च से अब तक करीब 5.7 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं, जिन्हें बिना पते के प्रमाण के भी खरीदा जा सकता है। प्राकृतिक गैस क्षेत्र में भी सरकार ने आपूर्ति को प्राथमिकता दी है। घरेलू पीएनजी और सीएनजी-परिवहन को 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जबकि औद्योगिक उपभोक्ताओं को औसत खपत का लगभग 80 प्रतिशत गैस दी जा रही है। उर्वरक संयंत्रों को गैस आपूर्ति 6 अप्रैल से बढ़ाकर 90 प्रतिशत तक करने की योजना है।

सरकार ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड को निर्देश दिया है कि जहां पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां स्कूल, छात्रावास, आंगनवाड़ी और सामुदायिक रसोई को पांच दिनों के भीतर पीएनजी से जोड़ा जाए। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भी पीएनजी कनेक्शन देने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, 24 मार्च 2026 को अधिसूचित नए आदेश के तहत प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार को तेज करने के लिए समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढांचा तैयार किया गया है। इससे देश में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिलने और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद जताई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा: जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, श्रमदान कर बना डाली सड़क

भंडरा: नंदनी डैम के समीप ध्वस्त हुई पीसीसी सड़क, बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण; झामुमो नेताओं ने किया निरीक्षण

महुआडांड (लातेहार) के निवासी 41 वर्षीय ओम प्रकाश 30 मई से हैं लापता, लोहरदगा थाने में सन्हा दर्ज, तलाश तेज

दि आर्ट ऑफ लिविंग का भव्य प्रतिनिधि सम्मेलन: 250 प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र व सामूहिक भोज से किया गया सम्मानित

डालसा की बड़ी पहल: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान को लेकर दी कानूनी जानकारी

रोड पर पलटा कोयला लदा हाईवा: खोटाही पुल के पास टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा चालक

तनाव के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डैम से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने पर सड़क जाम, 2 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

NREP की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल: पत्थलगड़ा में ₹2.54 लाख की ढाई लाखिया सोलर लाइट बनी पहेली, एस्टीमेट को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों ने खड़े किए कान

इग्नू केंद्र में 1 जून से शुरू होगी सत्रांत परीक्षा: 3000 परीक्षार्थी होंगे शामिल, कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन अलर्ट

भारत विकास परिषद की संयुक्त कार्यशाला: सेवा प्रकल्पों को और अधिक मानवीय व प्रभावी बनाने का संकल्प, प्रबुद्ध जन जुटे

बंगाल की राजनीति में भूचाल: अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला, शर्ट फटी, जूते-अंडे फेंके; जान बचाने के लिए हेलमेट पहनकर गलियों में भागे सांसद

झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 लाख का इनामी और झांगुर ग्रुप का सरगना दो साथियों संग रांची-गुमला सीमा पर किया सरेंडर

Leave a Comment