Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्लॉक गठन तेज करने पर जोर, संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक

On: April 5, 2026 7:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अप्रैल अंत तक हर हाल में पूरा होगा ब्लॉक गठन : नेतृत्व

गाजीपुर, संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय। गाजीपुर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और ब्लॉक इकाइयों के गठन में तेजी लाने को लेकर जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक गठन प्रभारी प्रमोद राय की पहल पर, जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सक्रियता और संरचनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमोद राय ने प्रस्ताव रखा कि नवगठित पदाधिकारियों को ब्लॉक गठन की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें ब्लॉक प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए, ताकि तय समय सीमा में संगठन का ढांचा मजबूत किया जा सके। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय ‘बबलू’ ने कहा कि संगठन की ताकत उसकी सक्रिय इकाइयों में निहित होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अप्रैल माह के अंत तक हर हाल में ब्लॉक गठन पूरा करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि समाज के बीच संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पण और सक्रियता जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश रंजन राय ने किया। इस दौरान संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की गई। बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और तय समय सीमा के भीतर ब्लॉक गठन की प्रक्रिया पूरी करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment