Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शराब के नशे में बाप-बेटे का विवाद, पिता ने चाकू मारकर बेटे की ली जान

On: April 5, 2026 3:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीच बचाव करने पहुंचे ग्रामीण भी घायल, आरोपी गिरफ्तार

लातेहार, जिला ब्यूरो। झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत उचवाबर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे एक ग्रामीण भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, उचवाबर गांव निवासी बिनेश्वर परहिया और उसके पुत्र सीताराम परहिया के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया।

बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान पुत्र ने अपने पिता को जमीन पर पटक दिया, जिससे गुस्से में आकर पिता बिनेश्वर परहिया ने धारदार हथियार से सीताराम पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीण सुदेश परहिया ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह भी घायल हो गया। उसके हाथ में धारदार हथियार से चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मदद से आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इस्पात कारखाना में फर्नेस ब्लास्ट से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, 8 झुलसे

लोहरदगा /भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर हादसा: कुत्तों के झुंड के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए बीआरसी कर्मी

लोहरदगा /भंडरा: चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बीएलओ की अहम बैठक

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

ट्रांसफार्मरों में स्विच नहीं, पूरे प्रखंड की बिजली हो रही ठप

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण, पुष्पांजलि और संगठन मजबूती का संकल्प

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

एक ही रात में 8 घरों में चोरी, टोला में सनसनी

मुंहबोले भाई ने 13 साल की बच्ची की हत्या, एंबुलेंस से ले जाकर कराया अंतिम संस्कार — सनसनीखेज खुलासा

होमगार्ड बहाली को लेकर समाहरणालय में हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाए अनियमितता के आरोप, DC ने दिया पारदर्शिता का आश्वासन

कुंदा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Leave a Comment