जिला से आरो नहीं मिलने पर खराब होने का खतरा
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पैक्स के तहत संचालित धान अधिप्राप्ति केंद्र का शनिवार को एमओ चंदन कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक पंजी की जांच की तथा केंद्र में रखे धान की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एमओ ने निर्देश दिया कि धान के सुरक्षित रख-रखाव के साथ इसकी जानकारी समय-समय पर जिला प्रशासन को भेजी जाए, ताकि ‘आरो’ (उठाव आदेश) जारी होने के बाद धान का उठाव सुनिश्चित किया जा सके। वहीं पैक्स संचालक सुरेश दांगी ने बताया कि गिद्धौर अधिप्राप्ति केंद्र, जीएसएलपीएस एफपीओ तथा मंझगांवां पैक्स से धान उठाव के लिए अब तक जिला से आरो प्राप्त नहीं हुआ है। इसके कारण केंद्र में धान का उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे धान खराब होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ‘आरो’ जारी करने की मांग की, ताकि किसानों के धान का समय पर उठाव हो सके और नुकसान से बचा जा सके। इस मौके पर प्रभारी गोदाम प्रबंधक चितरंजन शर्मा, जनसेवक उज्ज्वल कुमार सिंह, ऑपरेटर सलमान, कृष्णा कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





















Total Users : 885618
Total views : 2616393