Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी, चालक की मौके पर मौत

On: April 4, 2026 9:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अज्ञात वाहन के चकमे से हुआ हादसा, चार बाराती घायल

चतरा। सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी स्थित यादव होटल के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शेरघाटी से बारात लेकर महुआ चौक चतरा जा रही स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन के चकमे से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो चालक राजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार चार अन्य बाराती घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान कर मामले की जांच में जुटी है। इस हादसे से बारात में शामिल लोगों के बीच शोक का माहौल व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण, उठाव में देरी से बढ़ी चिंता

उपायुक्त ने किया तमाशीन जलप्रपात का निरीक्षण, पर्यटन विकास पर जोर

100 बोझा गेहूं जलकर राख, किसान की 6 महीने की मेहनत खाक

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित, मजदूरी और नियोजन पर सहमति, कामगारों को मिला आश्वासन

अनियंत्रित पिकअप वाहन खेत में पलटा, बड़ा हादसा टला & अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर

गैस संकट से जूझ रहे लोग, जनजीवन से लेकर स्कूल तक प्रभावित

जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा बढ़ा, दहशत में खुद जांच कराने पहुंच रहे लोग, 7 की मौत

कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

महिला सशक्तिकरण को मिला मंच, ग्यारहवां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित

युवक को हिरासत में लेने की कोशिश पर बवाल, ग्रामीणों में नाराजगी, सादे लिबास में पहुंचे लोगों पर उठा सवाल, जांच की मांग तेज

झाड़ियों में मिला पशु चिकित्सक का शव, इलाके में सनसनी

सड़क हादसे के बाद जाम खत्म, परिवार को मिला 10 लाख मुआवजा, घायल बहन के इलाज के लिए 2 लाख की मदद

Leave a Comment