टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र स्थित आम्रपाली परियोजना में कामगारों के बीच चल रहे असंतोष को लेकर शनिवार को त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आम्रपाली परियोजना के जीएम संजीव कुमार के निर्देश पर और एनसीसी कंपनी प्रबंधन की पहल पर संपन्न हुई। बैठक में कामगारों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं और असंतोष को प्रमुखता से रखा। विस्तृत चर्चा और कंपनी प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद 5 जनवरी से प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। वार्ता में मौजूद सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम ने जानकारी दी कि कंपनी प्रबंधन ने पूर्व नियोजित 581 कामगारों की सूची में से बचे लगभग 100 कामगारों के नियोजन की प्रक्रिया तेज करने का भरोसा दिया है। वहीं बीएलए ज्वाइंट वेंचर से 99 कामगारों की सूची अभी लंबित है। इसके अलावा एनसीसी कंपनी प्रबंधन ने सरकारी मानकों के अनुरूप मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया है। बैठक में एनसीसी कंपनी के मैनेजर विनय ठाकुर, बिजय साव, बद्री साव, गोविंद साव, प्रकाश यादव, दिनेश्वर साव, सुरेंद्र साव, अमलेश दास, संतोष यादव, विनोद मंडल, मुनेश्वर यादव सहित कई कामगार प्रतिनिधि मौजूद रहे।
त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित, मजदूरी और नियोजन पर सहमति, कामगारों को मिला आश्वासन

On: April 4, 2026 9:46 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 885087
Total views : 2615675