Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनियंत्रित पिकअप वाहन खेत में पलटा, बड़ा हादसा टला & अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर

On: April 4, 2026 9:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अनियंत्रित पिकअप वाहन खेत में पलटा, बड़ा हादसा टला, चालक बाल-बाल बचा, सब्जी लदा वाहन हुआ क्षतिग्रस्त

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर बॉय गांव के पास शनिवार सुबह एक सब्जी लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन हजारीबाग से सब्जी लेकर चतरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बॉय मोड़ के पहले वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक, ग्रामीणों की तत्परता से अस्पताल पहुंचाया गया

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारियातु गांव स्थित रामनवमी मेला टांड़ के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान हजारीबाग जिले के गोदखर निवासी शरीक अंसारी और सादिक अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से हजारीबाग से चतरा की ओर जा रहे थे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद आसपास महुआ चुन रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण, उठाव में देरी से बढ़ी चिंता

उपायुक्त ने किया तमाशीन जलप्रपात का निरीक्षण, पर्यटन विकास पर जोर

100 बोझा गेहूं जलकर राख, किसान की 6 महीने की मेहनत खाक

बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी, चालक की मौके पर मौत

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित, मजदूरी और नियोजन पर सहमति, कामगारों को मिला आश्वासन

गैस संकट से जूझ रहे लोग, जनजीवन से लेकर स्कूल तक प्रभावित

जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा बढ़ा, दहशत में खुद जांच कराने पहुंच रहे लोग, 7 की मौत, 10 से अधिक बीमार, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

महिला सशक्तिकरण को मिला मंच, ग्यारहवां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित

युवक को हिरासत में लेने की कोशिश पर बवाल, ग्रामीणों में नाराजगी, सादे लिबास में पहुंचे लोगों पर उठा सवाल, जांच की मांग तेज

झाड़ियों में मिला पशु चिकित्सक का शव, इलाके में सनसनी

सड़क हादसे के बाद जाम खत्म, परिवार को मिला 10 लाख मुआवजा, घायल बहन के इलाज के लिए 2 लाख की मदद

Leave a Comment