Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

युवक को हिरासत में लेने की कोशिश पर बवाल, ग्रामीणों में नाराजगी, सादे लिबास में पहुंचे लोगों पर उठा सवाल, जांच की मांग तेज

On: April 4, 2026 7:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के किसी मामले को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एक युवक को हिरासत में लेने की कोशिश के दौरान ग्रामीणों में नाराज़गी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला उस वक्त गरमा गया जब सादे लिबास में पहुंचे कुछ लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए युवक को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के बिंधानी गांव निवासी संदीप दांगी को कुछ लोग अपने साथ ले जाने पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने संबंधित लोगों से पहचान और कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे मौके पर भ्रम और संदेह की स्थिति बन गई। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की की भी बात सामने आई है। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और संबंधित लोग वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि संदीप दांगी वर्तमान में कोलकाता के एक प्रशिक्षण संस्थान में सीआईटीएस कोर्स कर रहा है और हाल ही में होमगार्ड भर्ती में शामिल होने के लिए गांव आया था। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सादे लिबास में मौजूद लोग खुद को गिद्धौर थाना का स्टाफ बताते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रशासनिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला सशक्तिकरण को मिला मंच, ग्यारहवां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित

झाड़ियों में मिला पशु चिकित्सक का शव, इलाके में सनसनी

सड़क हादसे के बाद जाम खत्म, परिवार को मिला 10 लाख मुआवजा, घायल बहन के इलाज के लिए 2 लाख की मदद

प्रेम संबंध के विरोध में युवती की हत्या, दफनाने से पहले पुलिस ने पकड़ा मामला

गर्लफ्रेंड के घर युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग मुख्य आरोपी फरार

3 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल, बोरे में मिली मासूम सुरक्षित

पैसे के विवाद में देवर ने भाभी की ली जान, फावड़े से हमला कर की हत्या

विष्णुगढ़ हत्याकांड पर अंबा प्रसाद के सवाल, पुलिस थ्योरी पर उठाई उंगली

रेस्टोरेंट में छापेमारी, 80 युवक-युवतियां हिरासत में, कई पहलुओं पर जांच

दर्दनाक हादसा, शादी के 25 दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर

विद्या मंदिर की बहन आयुषी ने राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सांसद ने झारखंड-बिहार बॉर्डर सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा

Leave a Comment