Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे के बाद जाम खत्म, परिवार को मिला 10 लाख मुआवजा, घायल बहन के इलाज के लिए 2 लाख की मदद

On: April 4, 2026 8:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया-टंडवा सड़क पर मुरबे मांडर के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लगे जाम को आखिरकार प्रशासनिक पहल से देर शाम हटा लिया गया। मूर्व स्टेडियम के समीप तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी बहन नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों शादी का कार्ड छपवाने सिमरिया जा रहे थे।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने में सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासनिक पहल और बातचीत के बाद रेलवे कंपनी की ओर से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक तथा घायल नेहा कुमारी के इलाज के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इस पूरे घटनाक्रम में सिमरिया के नेता मनोज चंद्रा और समाजसेवी विनोद साव ने भी अहम भूमिका निभाई। सभी के संयुक्त प्रयास से ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया गया और हालात सामान्य हुए। फिलहाल घायल नेहा कुमारी का इलाज जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम चुनाव में ‘कल्पना की दहाड़’, आदिवासी अधिकारों को बनाया बड़ा मुद्दा

धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण, उठाव में देरी से बढ़ी चिंता

उपायुक्त ने किया तमाशीन जलप्रपात का निरीक्षण, पर्यटन विकास पर जोर

100 बोझा गेहूं जलकर राख, किसान की 6 महीने की मेहनत खाक

बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी, चालक की मौके पर मौत

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित, मजदूरी और नियोजन पर सहमति, कामगारों को मिला आश्वासन

अनियंत्रित पिकअप वाहन खेत में पलटा, बड़ा हादसा टला & अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर

गैस संकट से जूझ रहे लोग, जनजीवन से लेकर स्कूल तक प्रभावित

जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा बढ़ा, दहशत में खुद जांच कराने पहुंच रहे लोग, 7 की मौत, 10 से अधिक बीमार, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

महिला सशक्तिकरण को मिला मंच, ग्यारहवां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित

युवक को हिरासत में लेने की कोशिश पर बवाल, ग्रामीणों में नाराजगी, सादे लिबास में पहुंचे लोगों पर उठा सवाल, जांच की मांग तेज

Leave a Comment