Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विष्णुगढ़ हत्याकांड पर अंबा प्रसाद के सवाल, पुलिस थ्योरी पर उठाई उंगली

On: April 4, 2026 12:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

CBI जांच की मांग, डीजीपी और भाजपा पर भी साधा निशाना

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने पुलिस की जांच और थ्योरी पर सवाल उठाते हुए इसे “चंदा मामा जैसी कहानी” करार दिया है। गौरतलब है कि 24 मार्च को हुई इस सनसनीखेज घटना का खुलासा 1 अप्रैल को पुलिस ने करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या उसकी मां ने बेटे की बीमारी ठीक करने के अंधविश्वास में की थी। इस पूरे मामले की जांच तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में की गई थी।

अंबा प्रसाद ने पुलिस की प्रेस रिलीज के विभिन्न बिंदुओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह पूरी कहानी कई संदेह पैदा करती है। उन्होंने पूछा कि अगर मां ने बेटे के इलाज के लिए यह कदम उठाया, तो बेटे को आखिर कौन सी गंभीर या लाइलाज बीमारी थी, जिसका कहीं स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अष्टमी के “शुभ मुहूर्त” में घटना होने की बात कही जा रही है, तो 24 मार्च की तारीख इस दावे से मेल नहीं खाती। ऐसे में पुलिस की थ्योरी पर संदेह होना स्वाभाविक है।

कांग्रेस नेत्री ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए Central Bureau of Investigation (CBI) से जांच कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के उस बयान को भी खारिज किया, जिसमें आरोपी भीम राम के भाजपा से जुड़े होने से इनकार किया गया था। अंबा प्रसाद ने दावा किया कि उनके पास ऐसी तस्वीरें हैं, जिनमें आरोपी कई भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ नजर आ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “कोई भी व्यक्ति बिना किसी संबंध के किसी पार्टी के नेताओं के साथ बार-बार तस्वीरें नहीं खिंचवाता।” फिलहाल, इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जबकि पुलिस अपनी जांच को सही ठहराने में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

3 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल, बोरे में मिली मासूम सुरक्षित

पैसे के विवाद में देवर ने भाभी की ली जान, फावड़े से हमला कर की हत्या

रेस्टोरेंट में छापेमारी, 80 युवक-युवतियां हिरासत में, कई पहलुओं पर जांच

दर्दनाक हादसा, शादी के 25 दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर

विद्या मंदिर की बहन आयुषी ने राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सांसद ने झारखंड-बिहार बॉर्डर सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा

नाबालिग हत्या कांड पर सियासत तेज, झामुमो का भाजपा पर हमला

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाई की मौत-बहन गंभीर

पलायन बना मौत का कारण, युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, रोजगार की कमी पर उठे सवाल, गांव में मातम

असम में चुनावी मंच से गरजे हेमंत सोरेन, विष्णुगढ़ कांड पर बीजेपी को घेरा, “रामनवमी से पहले हुआ बड़ा कांड”, आरोपी के बीजेपी से जुड़ाव का लगाया आरोप

असम चुनाव में गरमाई सियासत, राहुल गांधी का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला

मालदा घटना पर सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, अमित शाह से इस्तीफे की मांग, चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल

Leave a Comment