Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

3 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल, बोरे में मिली मासूम सुरक्षित

On: April 4, 2026 12:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दरिंदगी की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली—मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की सक्रियता से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, डुंडवाबुजुर्ग गांव में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार सुबह बच्ची झाड़ियों में बोरे के अंदर बंद हालत में मिली, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जांच के दौरान गांव के ही युवक अकील पर शक गहराया, जो घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाईपास पर भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, सरेंडर करने को कहने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल में बच्चों के साथ दुष्कर्म से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिससे उसकी विकृत मानसिकता का खुलासा हुआ है। मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बच्ची के साथ गंभीर वारदात हो सकती थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेम संबंध के विरोध में युवती की हत्या, दफनाने से पहले पुलिस ने पकड़ा मामला

गर्लफ्रेंड के घर युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग मुख्य आरोपी फरार

पैसे के विवाद में देवर ने भाभी की ली जान, फावड़े से हमला कर की हत्या

विष्णुगढ़ हत्याकांड पर अंबा प्रसाद के सवाल, पुलिस थ्योरी पर उठाई उंगली

रेस्टोरेंट में छापेमारी, 80 युवक-युवतियां हिरासत में, कई पहलुओं पर जांच

दर्दनाक हादसा, शादी के 25 दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर

विद्या मंदिर की बहन आयुषी ने राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सांसद ने झारखंड-बिहार बॉर्डर सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा

नाबालिग हत्या कांड पर सियासत तेज, झामुमो का भाजपा पर हमला

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाई की मौत-बहन गंभीर

पलायन बना मौत का कारण, युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, रोजगार की कमी पर उठे सवाल, गांव में मातम

असम में चुनावी मंच से गरजे हेमंत सोरेन, विष्णुगढ़ कांड पर बीजेपी को घेरा, “रामनवमी से पहले हुआ बड़ा कांड”, आरोपी के बीजेपी से जुड़ाव का लगाया आरोप

Leave a Comment