झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, सम्मान समारोह में 150 लोगों को सम्मान
कुंदा (चतरा)। रामनवमी पर्व के अवसर पर दशमी के दिन कुंदा प्रखंड में रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत आरती के साथ की गई, जिसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कुंदा मुखिया मनोज साहू द्वारा लगभग डेढ़ सौ लोगों को गमछा देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात भव्य जुलूस कुंदा मेन चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण किया। जुलूस में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के जयकारों के साथ भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।






















Total Users : 912284
Total views : 2654318