Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी विजया दशमी धूमधाम से संपन्न, भव्य झांकियां

On: March 29, 2026 11:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी विजया दशमी का पर्व हर्षाेल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जय श्रीराम के उद्घोष और डीजे की गूंज के बीच विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाली गई भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जुलूस के दौरान पुराना अखाड़ा सिमरिया बाजार टांड़, बानासाड़ी, रोल, खपिया पगार, हर्षनाथपुर, गोवा और साबानों अखाड़ा समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र संचालन और साहसिक करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पूरी रात सिमरिया की सड़कें भक्ति और उत्साह में डूबी रहीं। रात 10 बजे से लेकर अगले दिन तक श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

एसडीओ महेश्वरी प्रसाद, एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय एवं थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह स्वयं पूरी रात सड़कों पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर आईआरबी, एसएसबी, झारखंड पुलिस और गृह रक्षक जवानों की तैनाती की गई थी। साथ ही दो खोजी कुत्तों की भी तैनाती कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई। रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष विनोद बिहारी पासवान, सुबोध पांडे, दयानिधि सिंह, देवनंदन साहु, रणजीत सिंह, नित्यानंद सिंह, रवि कुमार सहित सभी अखाड़ा सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भाईचारे और एकता की मिसाल देखने को मिली, जिसके लिए सभी अखाड़ा समितियां और ग्रामीण सराहना के पात्र हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

Leave a Comment