Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामनवमी पर्व, चार जीवंत झांकियों ने बांधा समा, दर्शकों की आंखें हुई नम

On: March 29, 2026 11:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

की गई भारत-पाक युद्ध, 1947 का विभाजन एवं 1971 के युद्ध तथा सर्जिकल स्ट्राइक की झांकी प्रस्तुत

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड में रामनवमी का पर्व शांति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। दशमी के अवसर पर चार जीवंत और सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत झांकियों की प्रस्तुति की गई, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। झांकियों में भास्कर स्वावलंबन क्लब, उपर मुहल्ला द्वारा प्रस्तुत मां-बेटा और बहू पर आधारित भावुक झांकी ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। इसमें वर्तमान समय में पारिवारिक मूल्यों के टूटते स्वरूप को दर्शाया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। वहीं सार्वजनिक नवयुवक विकास संघ, ठाकुरवाड़ी मुहल्ला द्वारा भारत-पाक युद्ध, 1947 का विभाजन एवं 1971 के युद्ध तथा सर्जिकल स्ट्राइक की झांकी प्रस्तुत की गई। बिचली टोला द्वारा लव जिहाद पर आधारित झांकी और नीचे मुहल्ला की ओर से मंगल पांडेय के फांसी की ऐतिहासिक झांकी ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन रामनवमी मेला महासमिति अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी शिवा यादव लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महासमिति अध्यक्ष ने जताया आभार…

डालसा के कार्यक्रम में सचिव के नहीं पहुंचने से असर फीका

रामनवमी विजया दशमी धूमधाम से संपन्न, भव्य झांकियां

मेगा सशक्तिकरण शिविरों की धूम

मासूम के लिए न्याय की हुंकार, हजारों लोगों का कैंडल मार्च

मोबाइल पर झगड़े के बाद नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

जन्मदिन मनाने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, हाईवे पर भीषण हादसा

श्रद्धा और उल्लास के साथ चैती दुर्गा पूजा का समापन

ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

असम में गरजे हेमंत सोरेन, बीजेपी पर साधा निशाना

सुप्रिया श्रीनेत का पीएम मोदी पर तीखा वार, कूटनीतिक कॉल पर उठाए सवाल

वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी की अपील: सतर्क रहें, अफवाहों से बचें

Leave a Comment