बीडीओ व सीओ ने संभाला मोर्चा, योजनाओं से जुड़ने की दी जानकारी
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में रविवार को डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो सका। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को मुख्य रूप से शामिल होना था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने से आयोजन अधूरा रह गया। हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने स्थिति को संभालते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और दीप प्रज्वलित कर औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। बताया गया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था, लेकिन प्रमुख पदाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सका। कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।






















Total Users : 872009
Total views : 2597302