Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रद्धा और उल्लास के साथ चैती दुर्गा पूजा का समापन

On: March 29, 2026 8:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य विसर्जन जुलूस, नम आंखों से दी गई मां को विदाई

गुमला ब्यूरो | गुमला शहर में चैती दुर्गा पूजा का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। चैती दुर्गा पूजा समिति एवं आदि शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में देवी मंदिर और पालकोट रोड स्थित पूजा पंडालों में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई।

नवरात्रि पर्व के समापन के बाद शनिवार को दोनों समितियों द्वारा भव्य प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ छठ तालाब पहुंचा। इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त “जय माता दी” के जयघोष के साथ मां की भक्ति में लीन दिखे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

अंततः छठ तालाब में नम आंखों से मां चैती दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन एवं समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जन्मदिन मनाने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, हाईवे पर भीषण हादसा

ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

असम में गरजे हेमंत सोरेन, बीजेपी पर साधा निशाना

सुप्रिया श्रीनेत का पीएम मोदी पर तीखा वार, कूटनीतिक कॉल पर उठाए सवाल

वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी की अपील: सतर्क रहें, अफवाहों से बचें

मासूम से दरिंदगी: पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई

बड़ी कार्रवाई: 72 नामजद, 200+ अज्ञात पर केस

पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल बिटपी में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने टीम भावना को सराहा: बिना किसी त्रुटि के संपन्न हुए जिले के सभी बड़े पर्व और नगरपालिका चुनाव

प्लस टू विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

जिले के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से हुआ महावीर झंडा मिलान

रामनवमी पर भक्ति में डूबा रहा शहर, आकर्षक झांकियों से सजा शहर,

Leave a Comment