Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मोबाइल पर झगड़े के बाद नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रेम प्रसंग बना त्रासदी, 17 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या से परिवार में मातम

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने प्रेमी से मोबाइल पर हुए विवाद के बाद तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग कुछ दिनों पहले अपने फुआ के घर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी। शनिवार की शाम करीब 4 बजे उसका अपने प्रेमी से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी के बाद उसने आवेश में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना के बाद परिजन बिना सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए युवती के पैतृक गांव पड़वा ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं तथा मामले की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment