भंडरा । भारतीय जनता पार्टी भंडरा प्रखंड दक्षिणी मंडल की बैठक बिशुनपुर विधानसभा के अध्यक्ष बिपता उराँव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित लोहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।अमित लोहरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियांन भंडरा मंडल में तीन एवं चार अप्रैल को होना तय हुआ है। इस निमित्त ज्यादा से ज्यादा लोग प्रशिक्षण में भाग लेकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव में हम सक्रियता के साथ मैदान में उतरे और आने वाला लोकसभा विधानसभा चुनाव में हमारे जीत सुनिश्चित हो। लोहरा ने कहा कि झारखंड में हो रहे एस आई आर में हर बुथ में अपनी संगठन का बीएलएटू की सक्रियता हो। जिन लोगों का नाम छूट गया है, वैसे लोगो का नाम जोड़ना एवं जिनका नाम एक से ज्यादा स्थान में हो ऐसे लोगों का नाम चिन्हित कर बीएलओ को दे। ताकि आने वाला समय में सही-सही मतदाता रहे और गलत लोगों का नाम विलोपित करने के लिए अनुशंसा किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से बालकृष्ण सिंह, कलेश्वर साहू, राजू साहू, करमु राम, जगदीश सिंह, रामा महतो, महेश्वर सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भंडरा भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

On: March 29, 2026 11:25 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 872054
Total views : 2597358