Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जन्मदिन मनाने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, हाईवे पर भीषण हादसा

On: March 29, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देउड़ी मंदिर जा रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मातम में बदली खुशियां

29 मार्च को जमशेदपुर के बारीडीह इलाके के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण हादसा चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर-रांची नेशनल हाईवे पर हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मृतकों की पहचान अमन कुमार (23) और विकास रजक (22) के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्त कप्तान शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर जन्मदिन मनाने के लिए देउड़ी मंदिर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, अमन और विकास एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे कप्तान शर्मा चला रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में कप्तान शर्मा को हल्की चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। अमन कुमार जहां ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे, वहीं विकास रजक Bajaj Finance में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही बारीडीह इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस दिन खुशियों के साथ जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, उसी दिन यह हादसा परिवारों पर दुखों का पहाड़ बनकर टूट पड़ा।

गौरतलब है कि चांडिल क्षेत्र सड़क हादसों के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है। इससे पहले भी जून 2024 में इसी इलाके में एक युवक की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मासूम के लिए न्याय की हुंकार, हजारों लोगों का कैंडल मार्च

मोबाइल पर झगड़े के बाद नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

श्रद्धा और उल्लास के साथ चैती दुर्गा पूजा का समापन

ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

असम में गरजे हेमंत सोरेन, बीजेपी पर साधा निशाना

सुप्रिया श्रीनेत का पीएम मोदी पर तीखा वार, कूटनीतिक कॉल पर उठाए सवाल

वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी की अपील: सतर्क रहें, अफवाहों से बचें

मासूम से दरिंदगी: पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई

बड़ी कार्रवाई: 72 नामजद, 200+ अज्ञात पर केस

पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल बिटपी में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने टीम भावना को सराहा: बिना किसी त्रुटि के संपन्न हुए जिले के सभी बड़े पर्व और नगरपालिका चुनाव

प्लस टू विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

Leave a Comment