Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, जुलूस मार्गों का निरीक्षण, डीसी-एसपी ने लिया जायजा

On: March 26, 2026 11:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी 

चतरा। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं प्रमुख जुलूस मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने उन स्थलों का जायजा लिया, जहां से रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाले जाते हैं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उपायुक्त ने नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों एवं गश्ती दल के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की संयुक्त तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, थाना प्रभारी चतरा सदर, नगर परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना

महावीरी पताकों से सजी लोहरदगा की दुकानें, भगवामय हुआ शहर

मां महागौरी के स्वरूप की पूजा हुई, आस्था और भक्ति की बयार

एसपी ने किया भंडरा थाना का औचक निरीक्षण

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

लोहरदगा: समावेशी शिक्षा से बदलेगी दिव्यांग बच्चों की तकदीर, नगर भवन में ‘दमदार’ कार्यशाला संपन्न

27 मार्च को 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

पेट्रोल-डीजल महंगा: निजी कंपनी का बड़ा झटका

झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां की हत्या कर शव जलाया

अंबा प्रसाद का अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला: कहा- ‘अपराध की राजधानी’ बन गई है रांची, पुलिस का रिमोट सरकार के पास पर बैटरी अमित शाह के पास

बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

रेफरल अस्पताल में डिजिटल हेल्थ सेवा की शुरुआत, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

Leave a Comment