Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

On: March 27, 2026 10:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आमने-सामने भिड़ंत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में दो होनहार युवकों की जान चली गई। घटना भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव के समीप भंडरा-चट्टी मुख्य पथ की है। जानकारी के अनुसार, रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़कट्टी गांव के रहने वाले शोषण उरांव (18 वर्ष) और चंपा उरांव (22 वर्ष) भंडरा में आयोजित प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव में शामिल होने आए थे। उत्सव की खुशियां मनाकर जब दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी सांसें थम गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंडरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मुड़कट्टी गांव में शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महावीरी पताकों से सजी लोहरदगा की दुकानें, भगवामय हुआ शहर

मां महागौरी के स्वरूप की पूजा हुई, आस्था और भक्ति की बयार

एसपी ने किया भंडरा थाना का औचक निरीक्षण

लोहरदगा: समावेशी शिक्षा से बदलेगी दिव्यांग बच्चों की तकदीर, नगर भवन में ‘दमदार’ कार्यशाला संपन्न

27 मार्च को 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

पेट्रोल-डीजल महंगा: निजी कंपनी का बड़ा झटका

झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां की हत्या कर शव जलाया

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

रेफरल अस्पताल में डिजिटल हेल्थ सेवा की शुरुआत, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

डायन बिसाही कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, जुलूस मार्गों का निरीक्षण, डीसी-एसपी ने लिया जायजा

Leave a Comment