Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंबा प्रसाद का अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला: कहा- ‘अपराध की राजधानी’ बन गई है रांची, पुलिस का रिमोट सरकार के पास पर बैटरी अमित शाह के पास

On: March 27, 2026 4:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

DGP की नियुक्ति पर उठाए सवाल, बोलीं- पुलिस का रिमोट सरकार के पास पर बैटरी अमित शाह के पास

रांची (News Scale Live): कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और व्यवसायी वर्ग पूरी तरह दहशत के साये में जीने को मजबूर है।

डीजीपी की कार्यशैली और नियुक्ति पर तीखा तंज अंबा प्रसाद ने झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी डीजीपी का पद पर बने रहना चिंताजनक है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पुलिस मुखिया का पद जैसे भाड़े पर चल रहा है। डीजीपी का नाम ‘तदाशा’ नहीं बल्कि ‘हताशा’ मिश्रा होना चाहिए, क्योंकि उनके कार्यकाल में जनता का पुलिस पर से विश्वास उठ चुका है।” उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 की विफलता पर भी सवाल उठाए।

अपराध के बढ़ते ग्राफ पर घेरा पूर्व विधायक ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बड़कागांव से एक बच्ची के लापता होने और हजारीबाग में किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की स्थिति भयावह होती जा रही है। उन्होंने कहा, “पहले हत्या के मामलों में गुमला का नाम आता था, लेकिन आज रांची ‘अपराध की राजधानी’ बन चुकी है। पुलिस का रिमोट तो सरकार के पास है, लेकिन इसकी बैटरी अमित शाह के पास है। राज्य में भाजपा के लोगों की बातें ज्यादा सुनी जा रही हैं।”

गठबंधन और असम चुनाव पर बेबाक राय झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा असम में अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर भी अंबा प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कदम कांग्रेस को हराने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उन्हें राहुल गांधी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और वे जनहित के मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment