Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना

On: March 27, 2026 1:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा-राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए आज रवाना हुए। जिला सीएम उत्कृष्ट नदिया हिन्दू विद्यालय लोहरदगा परिसर से बसों को उपायुक्त डॉ ताराचंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6-8 के 200 मेधावी छात्र-छात्राएं (शिक्षा,खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले व नियमित छात्र-छात्राएं) चयनित किए गए थे। 

यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम तीन दिनों का है। छात्र-छात्राएं इस दौरान लातेहार जिला के बेतला सफारी व पलामू किला, लोध जलप्रपात, नेतरहाट झील, सूर्योदय व सूर्यास्त पॉइंट, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, कोयल पॉइंट व्यू, नाशपाती बगान, चीड़ के जंगल देखेंगे। छात्र-छात्राएं रविवार शाम को लोहरदगा वापस लौटेंगे।

आज इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

रामनवमी जुलूस में भड़की हिंसा: पत्थरबाजी से दहला इलाका

महावीरी पताकों से सजी लोहरदगा की दुकानें, भगवामय हुआ शहर

मां महागौरी के स्वरूप की पूजा हुई, आस्था और भक्ति की बयार

एसपी ने किया भंडरा थाना का औचक निरीक्षण

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

लोहरदगा: समावेशी शिक्षा से बदलेगी दिव्यांग बच्चों की तकदीर, नगर भवन में ‘दमदार’ कार्यशाला संपन्न

27 मार्च को 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

पेट्रोल-डीजल महंगा: निजी कंपनी का बड़ा झटका

झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां की हत्या कर शव जलाया

अंबा प्रसाद का अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला: कहा- ‘अपराध की राजधानी’ बन गई है रांची, पुलिस का रिमोट सरकार के पास पर बैटरी अमित शाह के पास

बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

Leave a Comment