लोहरदगा। लोहरदगा में रामनवमी के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी और लोगों को रामनवमी के त्योहार की भक्ति और उल्लास में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगी। लोग पूजा अर्चना में लीन रहेंगे और पूरा इलाका भगवा ध्वज से पटा रहेगा। इस शोभायात्रा में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग भाग लेंगे। यह शोभायात्रा रामनवमी के त्योहार की भक्ति और उल्लास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। इधर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी का पर्व मनाने की जोरदार तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के बरवाटोली, महावीर चौक, गुदरी बाजार आदि स्थानों में लहराते महावीरी झंडा, पताका, फ्लैक्स और बड़े-बड़े कट आऊट से पट गए हैं। शहर के हर गली मोहल्ले चौक पर महावीरी झंडा और पताके लहरा रहे हैं। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम के साथ उनके प्रिय भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना होगी। घर और शहर के मंदिरों में महावीर झंडा फहरा कर पवनपुत्र की आराधना होगी। त्योहार के एक दिन पहले घर, मंदिर से लेकर शहर की चौक चौराहे तक में विशेष चहल-पहल रही। त्योहार को लेकर प्रमुख हनुमान मंदिरों की रंगाई-पुताई कर उसे चकाचक कर दिया गया है। व्यवस्थाकों द्वारा मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा
गया है। इस धार्मिक जुलूस को सफल बनाने में पूजा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात भिड़े रहे। लोहरदगा के महावीर चौक, बरवाटोली, शास्त्री चौक, गुदरी बाजार, मेन रोड, पावरगंज, मिशन चौक, राणा चौक में झंडा-पताका से सजी दुकानों पर खरीदारों का जमघट लगा रहता है। झंडों पर जय श्रीराम और जय हनुमान अंकित हैं। सुबह और शाम में अखाड़ा जम रहे हैं। भजन-कीर्तन के कैसेट बज रहे हैं। शस्त्र चालन का अभ्यास चल रहा है। अखाड़ों और घरों से जय श्रीराम-जयश्री राम के जयकारे लग रहे हैं। न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण इलाकों में शहर के दोनों किनारों पर महावीरी पताके लगाए गए है। सैकड़ों की संख्या में जय श्री राम लिखे पताके सड़क किनारे पर लगा दिए गए हैं। इधर प्रशासन की ओर से भी श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली गई है सभी प्रमुख चौराहों के अलावा मुख्य जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। शोभायात्रा के साथ साथ चलने के लिए भी मजिस्ट्रेट व पुलिस जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए पेयजल व किसी तरह की विद्युत समस्या ना हो इसके लिए तारों को टाइट करने आदि का कार्य संबंधित विभागों द्वारा किया गया है।





















Total Users : 868175
Total views : 2591944