लोहरदगा। रामनवमी-2026 के अवसर पर जिला के विभिन्न रूटों से जुलूस निकाला जाएगा जिसके मद्देनजर प्रभारी पदाधिकारी, यातायात, लोहरदगा के द्वारा 27 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक लोहरदगा जिला के विभिन्न प्रवेश पथों पर चिन्हित स्थानों में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध की आवश्यकता जतायी गयी है।
प्रभारी पदाधिकारी, यातायात, लोहरदगा के अनुरोध के आलोक में अनुमण्डल पदाधिकारी लोहरदगा एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा के संयुक्त आदेश द्वारा दिनांक 27.03.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक जिला में प्रवेश पॉइंट शंख पिकेट, किस्को मोड़, इमली चौक, बक्सीडीपा, कंडरा चौक, बीएस कॉलेज पिकेट, जुरिया मोड़ पर बड़े व भारी वाहनों के प्रवेश को निषेध किया जाता है।



















Total Users : 868665
Total views : 2592693