Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीएम की AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

On: March 22, 2026 12:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

Police की कार्रवाई, बिहार से पकड़ा गया आरोपी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग की जांच तेज

नई दिल्ली/अरवल। Delhi Police ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की एआई (कृत्रिम मेधा) से तैयार आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सिद्धनाथ कुमार के रूप में हुई है, जिसे बिहार के अरवल जिला अंतर्गत मौलानाचक गांव से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में लोधी कॉलोनी स्थित विशेष शाखा में पहले ही केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर एआई टूल्स का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री की फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया खातों के माध्यम से प्रसारित किया।

पुलिस को आशंका है कि इन पोस्ट्स का उद्देश्य लोगों को गुमराह करना और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करना था। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने एक भाजपा महिला विधायक और एक विदेशी महिला नेता की भी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें साझा की थीं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आपत्तिजनक सामग्री कितने बड़े स्तर पर फैलाई गई और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मृत घोषित नवजात दफनाने से पहले हुई जिंदा, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, 10 बड़े वादों पर चुनावी दांव

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मुख्यमंत्री का हमला, बोलीं– ‘मताधिकार नहीं छीनने देंगे’

संदिग्ध मौत में हत्या का केस दर्ज, पिता के बयान पर 6 नामजद

सौहार्द और शांति के माहौल में इटखोरी में मनाई गई ईद

रामनवमी पूजा को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

धूमधाम से मनाया गया प्राकृतिक सरहुल पर्व

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

सरहुल और ईद पर झूम उठा क्षेत्र, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

लावालौंग में सरहुल पर निकला भव्य जुलूस

अकीदत और रूहानियत में डूबी ईद-उल-फितर

Leave a Comment