Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मृत घोषित नवजात दफनाने से पहले हुई जिंदा, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

5 घंटे बाद हिली बच्ची, परिजनों में आक्रोश; पुलिस जांच शुरू

उत्तर 24 परगना। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक निजी नर्सिंग होम द्वारा मृत घोषित की गई नवजात बच्ची दफनाने से पहले अचानक जिंदा हो उठी।

कुएं में मिली नवजात बच्ची की शव, फिर उठे बाल संरक्षण तंत्र पर सवाल…

मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय रुबीना परवीन को प्रसव पीड़ा के बाद बशीरहाट के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नर्सिंग होम प्रबंधन ने बच्ची को मृत घोषित कर उसके शव को प्लास्टिक में पैक कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन बच्ची को लेकर घर पहुंचे और गमगीन माहौल में दफनाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे, यानी मौत की घोषणा के लगभग पांच घंटे बाद, जैसे ही प्लास्टिक खोला गया, बच्ची में हलचल होने लगी। यह देख परिजन स्तब्ध रह गए।

परिजन तुरंत नवजात को लेकर बशीरहाट स्वास्थ्य जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे सीसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जबकि मां की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने Swarupnagar Police Station में नर्सिंग होम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह घटना न केवल चिकित्सा लापरवाही का मामला बन गई है, बल्कि निजी स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment