लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी दुआ
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड में ईद-उल-फितर का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेवईयां और मिठाइयों का आनंद लिया गया तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। प्रखंड के धनखेरी, इटखोरी, परसौनी, खड़ौनी, कल्याणपुर, टोनाटांड, सेरद, कोनी, पचमो, सिलाड़, नगवा सहित अन्य क्षेत्रों में भी अकीदतमंदों ने नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। ईद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बीडीओ सोमनाथ बांकीरा, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करते रहे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।





















Total Users : 857899
Total views : 2577527