खानक़ा में उमड़ी भीड़, भाईचारे और एकता का दिया संदेश
देवीपुर (देवघर)। ईद-उल-फितर के मौके पर देवघर जिले के देवीपुर क्षेत्र में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद देवघर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग खानक़ा पहुंचे, जहां का माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में रंगा नजर आया। दूर-दराज से आए लोगों ने अपनी हाजिरी दी और अपनी जिंदगी में खैर व बरकत के लिए दुआएं मांगीं।
इस दौरान मजारों पर फातिहा पढ़ी गई और अकीदत के फूल पेश किए गए। मजार पर हाजिरी देने वालों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी शामिल रहे। हर कोई अपने दिल में सुकून और दुआओं की उम्मीद लेकर यहां पहुंचा था।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, आदिवासी और मूलवासी समाज के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ रहने की अपील की गई। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करने वाला रहा, बल्कि विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सौहार्द का संदेश भी देता नजर आया, जो समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मौके पर आजाद हुसैन, असलम अंसारी, मॉडसील रूरानी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





















Total Users : 857879
Total views : 2577493